2

अब निकला पासवान जी के दिमाग का दिवाला

http://ratansingh.blogspot.com

यदि कोई व्यक्ति या नेता का देश हित के विरुद्ध बयान आता है तो हम तो उसे दिमाग से पैदल ही कहेंगे ,जी हाँ में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के उस बयान की बात कर रहा हूँ जिसे मेने आज ही दैनिक जागरण में पढ़ा जिसमे बंगलादेशी नागरिकों को जो भारत में अवेध्य घुसपैठ कर आ चुके है को भारत की नागरिकता प्रदान करने की पासवान जी की मांग को आप क्या कहेंगे |वोटों व सता की चाहत में ये नेता इतने गिर जातें है कि उन्हें देशहित भी छोटा नजर आने लगता है ,आज सब जानते है कि बांग्लादेसी नागरिक भारत कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए चुनोती बने हुए है ,आई एस आई इन अवेध्ये घुसपैठियों का कितना फायदा उढा रही है हर शहर कि पुलिश इन बांग्लादेशियों से परेशान है और ये सब होते हुए भी सरकार में बेठा एक वरिष्ट जिम्मेदार नेता उनके लिए नागरिकता कि मांग कर रहा है क्या ये इस नेता का दिमागी दिवालियापन नही है | अभी हाल ही में अरुंधती राय ने भी कश्मीर से सम्बन्धित विवादित बयान दिया था मुझे लगता है कि ऐसे लोग दिमागी तोर पर बीमार हो चुकें है व इनका समय रहते इलाज जरुरी है भारत के मिडिया को ऐसे लोगों का बहिस्कार कर इन्हे गुमनामी के अंधेरे में छोड़ देना चाहिए |

Read »
ratansingh's picture
Submitted by ratansingh 17 weeks 4 days ago – Made popular 17 weeks 4 days ago
Category: Hindi   Tags:

Recent comments

Yaar Dosti - Meet Friends, Make Friends
Fresh Bollywood - Always Fresh Always Entertaining
MarketPicks - Tracking the Indian Market